न्यूज़ पढ़ें

on
10-12-16

मुख्यमंत्री ने राजवाड़ा पैक्स धान अधिप्राप्ति केन्द्र का निरीक्षण किया


निष्चय यात्रा के तीसरे चरण के चैथे दिन मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने आज कटिहार जिला के राजवाड़ा में प्राथमिक कृषक साख सहयोग समिति तथा धान अधिप्राप्ति कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पैक्स राजवाड़ा में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। पैक्स में किसानों के लिये आॅनलाइन रजिस्टेªषन व्यवस्था को भी देखा तथा इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पैक्स राजवाड़ा में म्वाइसचर जाॅचने वाले उपकरण के कार्य को भी देखा। निरीक्षण के क्रम में प्रधान सचिव सहकारिता श्री अमृत लाल मीणा एवं पैक्स राजवाड़ा के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन राय ने मुख्यमंत्री को पैक्स राजवाड़ा द्वारा की जा रही धान अधिप्राप्ति के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। 

पैक्स के निरीक्षण के पष्चात मुख्यमंत्री ने गोविंदपुर में सात निष्चय येाजनाओं के कार्यान्वयन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुधिया देवी के घर पर बने गौषाला को देखा। इसके अलावा गोविंदपुर गाॅव में घूमकर हर घर शौचालय निर्माण योजना तथा हर घर नल का जल योजनान्तर्गत श्रीमती रीना देवी के घर पर बनाये गये शौचालय को देखा। गाॅव के भ्रमण के क्रम मंे मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से शौचालय का उपयोग करने के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें शौचालय का उपयोग करने की नसीहत दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपके बीच निष्चय यात्रा के क्रम में उपस्थित होने का मौका मिला है। मैं निष्चय यात्रा पर निकला हूॅ यह देखने के लिये कि सात निष्चय के अन्तर्गत नई योजनाओं की शुरूआत किस तरह हुयी है तथ उसे किस तरह सरजमीं पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काम शुरू हो गया है। शुरूआती दौर में कोई कठिनाई है कि नहीं, इसे देखने एवं दूर करने के लिये यात्रा पर निकला हूॅ। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने धान अधिप्राप्ति केन्द्र को देखा है। केन्द्र पर धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान पैक्स को धान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो दूसरों के खेतों में खेती करते हैं, वे भी पचास क्विंटल तक धान पैक्स में दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि धान में नमी अभी काफी ज्यादा है। एफ0सी0आई0 के मानक के अनुसार धान में अधिकतम 17 प्रतिषत के अंदर नमी होना चाहिये। आज हमने देखा कि अभी धान में 22 प्रतिषत नमी है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग द्वारा पैक्स को संचालित किया जाता है, पैक्स में चुने हुये प्रतिनिधि होते हैं। पैक्स के माध्यम से धान की खरीदगी होती है। सहकारिता विभाग ने इस बार किसानों के आॅनलाइन रजिस्टेªषन की सुविधा उपलब्ध करायी है। यह सुविधा पैक्सों में भी उपलब्ध है। रजिस्टेªषन कराने के बाद किसान को उनके द्वारा बेचे गये धान की कीमत सीधे उनके खाते में आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से डाली जायेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी अपना रजिस्टेªषन जरूर करायें, इससे काफी फायदा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की अच्छी फसल हुयी है इसलिये धान खरीदने के लिये कोई सीमा नहीं रखी गयी है। जितना धान आयेगा, खरीदा जायेगा। एक किसान से अधिकतम डेढ़ सौ क्विंटल धान खरीदा जा सकता है। भूमिहीन किसान जो दूसरों के खेतों में खेती करते हैं, उनसे भी पचास क्विंटल तक धान खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी रजिस्टेªषन करा लें। उन्होंने कहा कि आपको अपना धान इधर-उधर बेचना नहीं है। धान पैक्स के माध्यम से ही बेचें। हम अब एफ0सी0आई0 पर निर्भर नहीं हैं। हमने अपनी तरफ से धान खरीदना शुरू किया है, इससे जन वितरण प्रणाली को आपूर्ति दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पछुआ हवा चल रहा है, नमी गायब हो जायेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम निष्चय यात्रा के क्रम में यह देखते हैं कि सात निष्चय के योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह किया जा रहा है। हर घर नल का जल सभी को उपलब्ध कराया जायेगा। ग्रामीण इलाके में इसको क्रियान्वयन करने के लिये ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यह इलाका आयरन से प्रभावित है। यहाॅ उपलब्ध पानी को शुद्ध करने के लिये मषीन लगता है। अभी हमने गाॅव के भ्रमण के क्रम में देखा कि महिला के घर में नल लग गया है। उन्होंने कहा कि हर घर में शौचालय का निर्माण किया जायेगा। खुले में शौच करने से बीमारियाॅ होती है। अगर खुले में शौचमुक्त हो जाय और पीने के लिये शुद्ध पानी उपलब्ध हो तो नब्बे प्रतिषत बीमारियों में कमी आ जायेगी। इसके अलावा गाॅव में पक्की गली एवं नाली का निर्माण होगा। हर घर में बिजली का कनेक्षन दिया जा रहा है। बिजली का कनेक्षन देने के लिये सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर यह सब योजना लागू हो जाय तो गाॅव, शहरों से क्या कम है। हम सात निष्चय द्वारा शहर एवं गाॅव दोनों को स्मार्ट बना देंगे। शहर के प्रति आकर्षण लोगों में समाप्त हो जायेगा। गाॅव में भी सब कुछ उपलब्ध होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सषक्तिकरण की दिषा में काफी काम किया गया है। बिहार पहला राज्य था जहाॅ महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में पचास प्रतिषत आरक्षण दिया गया। आज महिला मुखिया हैं, प्रमुख हैं, जिला परिषद अध्यक्ष हैं। इसी काम को आगे बढ़ाने के लिये शराबबंदी लागू किया गया है। पहले जो लोग कमाते थे, उसे शराब में बर्बाद कर देते थे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के पष्चात माहौल सुधर गया है। जो पति पहले पीकर आते थे, अब वे सब्जी खरीदकर आते हैं। बच्चों से भी प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे निष्ंिचत मत हो जाइयेगा। सजग रहियेगा, सदा नजर रखिये। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से समाज में बदलाव आ रहा है। शराबबंद होने के कारण दूसरें चीजों जैसे- दूध, मिठाई की खपत बढ़ गयी है। लोग सिलेसिलाये कपड़े खरीदने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के पष्चात सिलाई मषीन की बिक्री 19 प्रतिषत बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि अब हमें शराबबंदी से आगे बढ़ना है। अब हम नषामुक्ति की बात करते हैं। 21 जनवरी 2017 से दो माह तक नषामुक्ति का अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत 21 जनवरी 2017 को मानव श्रृंखला बनेगा। लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़ा होंगे। बिहार के एक कोने से दूसरे कोने तक तथा जिलों के अंदर भी मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनने वाली है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अपने बच्चों को पढ़ने के लिये स्कूल जरूर भेजें। 12वीं से आगे इच्छुक छात्रों को पढ़ने के लिये सरकार द्वारा चार लाख रूपये तक की स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है ताकि 12वीं से आगे बेटा या बेटी हो भी जों पढ़ सकें। उन्होंने कहा कि जब पढ़ेगा, तभी तो आगे बढ़ेगा। आयोजित सभा में लोगों द्वारा स्टेडियम की माॅग की गयी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी को उपयुक्त जगह देखकर स्टेडियम निर्माण करने का निर्देष दिया गया है कि उपयुक्त जगह देखकर स्टेडियम का निर्माण करायें। 

गोविंदपुर के पष्चात मुख्यमंत्री ने अनुमण्डल स्तरीय लोक षिकायत निवारण कार्यालय कटिहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने आवेदन प्राप्त केन्द्र, सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया तथा काउंटर पर लगाये गये कर्मियों से विभिन्न कांउटरों पर उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने श्री राजेष कुमार सिंह अनुमण्डल लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा लोक षिकायत मामलों में की जा रही सुनवाई को देखा। सुनवाई भूमि विवाद के मामले से संबंधित था। 

इस अवसर पर पषुपालन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्री अवधेष कुमार सिंह, सांसद श्री संतोष कुषवाहा, विधायक श्रीमती पूनम पासवान, विधायक डाॅ0 शकील अहमद खान, विधायक श्री नीरज कुमार, मुख्य सचिव श्री अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेषक श्री पी0के0 ठाकुर, प्रधान सचिव सहकारिता श्री अमृत लाल मीणा, आयुक्त पूर्णिया प्रमण्डल सुश्री टी0एन0 बिंदेष्वरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीष चन्द्रा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी कटिहार, पुलिस अधीक्षक कटिहार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।