न्यूज़ पढ़ें

on
21-08-18

मुख्यमंत्री ने स्व0 राजेन्द्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी


मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सारण जिले के मढौरा प्रखंड प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम धेनुकी चौक स्थित श्री बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह के आवास पर जाकर समता पार्टी के संस्थापक सदस्य स्व0 राजेन्द्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व0 राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद स्व0 राजेन्द्र सिंह के पुत्र एवं मढ़ौरा प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष श्री बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह सहित अन्य शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर विधान पार्षद श्री रणवीर नंदन, विधान पार्षद श्री वीरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री श्री गौतम सिंह, पूर्व विधायक श्री लालबाबू राय, पूर्व विधान पार्षद श्री छोटेलाल राय, पूर्व विधान पार्षद श्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष श्री अल्ताफ राजू, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष महतो, जदयू के वरीय नेता श्री शैलेन्द्र प्रताप, जदयू के वरीय नेता श्री कामेश्वर सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह विकल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, सारण प्रमंडल आयुक्त श्री नर्मदेश्वर लाल, जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक श्री हरकिशोर राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।