पटना, 31 दिसम्बर 2017:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने घोड़ा कटोरा का भ्रमण कर
झील के अंदर भगवान बुद्ध की
प्रतिमा लगाने को लेकर निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी पर्यटन सचिव पंकज कुमार से ली। गौरतलब है कि विकास
समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण के दौरान मुख्यमंत्री 28 दिसंबर से ही रात्रि विश्राम राजगीर में कर
रहे थे और वर्ष 2017 के अंतिम दिन घोड़ा कटोरा का भ्रमण किया। आज राजगीर राजकीय
अतिथि शाला से सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री घोड़ा कटोरा झील के प्रवेश द्वार पर
पहुंचे और वहां से बैटरी चलित गाड़ी पर सवार होकर घोड़ा कटोरा
झील का भ्रमण किया। भ्रमण करने के क्रम में घोड़ा कटोरा झील के अंदर बुद्ध की प्रतिमा लगाने को लेकर निर्मा णाधीन काम
में तेजी लाकर अतिशीघ्र बुद्ध की प्रतिमा लगाने का
निर्देश मुख्यमंत्री ने पर्यटन सचिव को दिया। उन्होंने बुद्ध प्रतिमा के दोनों तरफ हैंगिंग ब्रिज बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हैंगिंग ब्रिज का निर्मा ण इस तरह से किया जाना चाहिए ताकि नीचे से नाव भी झील के अंदर
चलता रहे। घोड़ा कटोरा का करीब तीन घंटे
तक मुख्यमंत्री ने भ्रमण किया। झील किनारे विचरण कर रहे हंसों को मुख्यमंत्री ने दाना खिलाया।
राजगीर राजकीय अतिथिशाला से पटना वापसी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय
नेताओं ने मुख्यमंत्री को फूल माला भेंट की। मुख्यमंत्री
ने नेताओं को नए साल की शुभकामना दी।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी, ग्रामीण कार्य विभाग एवं नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री श्री शैलेश कुमार,
मुख्य सचिव श्री अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री पी0के0 ठाकुर, पर्यटन विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री त्यागराजन एस0एम0, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार पोरिका
सहित अन्य कई वरीय अधिकारीगण मौजोद थे।