न्यूज़ पढ़ें

on
16-04-26

मुख्यमंत्री ने 5 देशरत्न मार्ग में जनप्रतिनिधियों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से की मुलाकात


पटना, 16 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज 5, देशरत्न मार्ग में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बधाई एवं शुभकामनायें स्वीकार करते हुये उनका अभिवादन किया और आभार व्यक्त किया।