न्यूज़ पढ़ें

on
19-04-26

मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बिहार राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की


पटना, 19 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने झारखण्ड राज्य के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम एवं दुमका जिले में स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में विधिवत् पूजा-अर्चना कर बिहार राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इसके पूर्व देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।