Read News

on
21-02-26

आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान आई॰जी॰आई॰एम॰एस॰ पटना के निर्माणाधीन 1200 बेड अस्पताल छात्रावास एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण किया।


पटना, 21 फरवरी 2026 :- आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई॰जी॰आई॰एम॰एस॰), पटना के निर्माणाधीन 1200 बेड अस्पताल, छात्रावास एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सकों के लिए भी आवासन की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा है। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ ससमय इलाज मिल सके, इसका विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया।