Read News

on
30-04-26

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन कला संकाय का किया उद्घाटन


पटना, 30 मार्च 2026 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 147.29 करोड़ रूपये की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढ़ांचे के मजबूत होने से यहां की शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करने में सहूलियत होगी। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और सुविधायें मिल सकेंगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा, शिक्षा तथा विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक श्रीमती इनायत खान, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, अध्यापकगण एवं छात्र उपस्थित थे।