पटना, 17 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सारण जिला के सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती ममता चौधरी एवं उनके बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर समिति के आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। पटना से सोनपुर जाने के क्रम में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जिंदाबाद का नारा लगाया।
इस अवसर पर विधायक श्री कृष्ण कुमार मंटू, विधायक श्री जनक सिंह, विधायक श्री राजेश सिंह, विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, विधान पार्षद श्री सच्चिदानंद राय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सारण प्रमंडल के आयुक्त श्री मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री नीलेश कुमार, सारण के जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।