Read News

on
19-04-26

मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों का लगा तांता मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से मिलकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं स्वीकार


पटना, 19 अप्रैल 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आम लोगों में भारी उत्साह है। आम लोगों का लगातार तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से सभी से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार रहे है, जिससे लोग काफी खुश और उत्साहित हैं।

श्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायकगण, विधान पार्षदगण, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में उपस्थित आम लोगों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बधाई एवं शुभकामनायें स्वीकार करते हुये उनका अभिवादन किया और आभार व्यक्त किया।