Read News

on
11-08-26

मुख्यमंत्री ने स्व० गुरू सहाय लाल जी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया


पटना 11 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता स्व० गुरू सहाय लाल जी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण स्मारक भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव, विज्ञान प्रावैधिद्यकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व० गुरू सहाय लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।