Read News

on
06-10-26

एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्द्धा में कांस्य पदक विजेता श्री बॉबी कुमार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


पटना, 06 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले बिहार के श्री बॉबी कुमार को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने बिहार के साथ-साथ पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिये हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।  उपस्थित थे। इस अवसर पर उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह एवं श्री बॉबी कुमार के परिजन उपस्थित थे।