Read News

on
02-11-26

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री से की मुलाकात बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर हुयी चर्चा


पटना, 02 नवम्बर 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के क्रम में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से भी शिष्टाचार मुलाकात की।